खबर को सुनें

एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे थे पिथौरागढ

पिथौरागढ़। अपने एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद पिथौरागढ़ पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव डा. एसएस सन्धु द्वारा स्थानीय पण्डा फार्म के विश्राम गृह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गयी। विभिन्न विभागों जिला उद्योग केन्द्र, आईएलएसपी, दिनदयाल-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपदस्तरीय फेडरेशन सरस पिथौरागढ़ के विभागीय स्टाल लगाये गये, इन सभी स्टालों का मुख्य सचिव ने निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी लेते हुए उत्पादित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने और उत्पादित सामग्री के बेहतर प्रचार प्रसार किये जान के साथ ही बेहतर बाजार उपलब्ध कराये जाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा. आशीष चैहान ने मुख्य सचिव को बुकें देकर उनका स्वागत किया गया और जनपद अंतर्गत संचालित योजनाओं व विकास कार्यों आदि की जानकारी भी दी गयी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, प्रभागीय वनाधिकारी केके रोसो आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!