खबर को सुनें

गुलदार को मारने के लिए शूटर भेजने की मांग

नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल)। टिहरी जिले के नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पसर पट्टी धमांदस्युं में सोमवार को राजेन्द्र सिंह रावत उर्फ भगतसिंह पुत्र जीवा सिंह स्नान करने के बाद कमरे से बाहर पूजा करने के लिए फूल लेने गये तो पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया तथा उन्हें घसीट कर कुछ दूर ले गया। राजेन्द्र सिंह के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने शोरगुल मचाया लेकिन गुलदार तब तक उसको मार चुका था। सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। इसी क्षेत्र में बेरनी गांव में कुछ दिन पहले एक बृद्ध महिला को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। सूचना मिलते ही राजिअधिकारी विवेक जोशी व राजस्व उप निरीक्षक ओडाडा रमेश नौटियाल घटना स्थल पर पहुंचे। क्षेत्रिय जनता में घटना से भारी आक्रोश है क्योंकि जनता गुलदार को मारने की मांग करते आ रहे हैं। पसर गांव में पोलिंग बूथ पर जाने के लिए भी मतदाता डर रहे हैं। घटना सुनकर क्षेत्र के लोगों ने गुलदार को मारने के लिए शूटर भेजने की मांग की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!