खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले देवलधार में रविवार को हरेला कार्यक्रम के तहत चरण पादुका गोथल समिति के डाली लगोला जीवन बचोला अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

समिति की सचिव मीना तिवारी ने बताया कि हरेला के तहत रविवार को देवलधार में ग्रामीणों के सहयोग से विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देवलधार की महिलाओं ने काफी संख्या में भागेदारी निभाते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ भी ली। साथ ही महिलाओं ने पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली। उन्होंने बताया कि इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वन विभाग के डीएस खाती, बाल कवि कार्तिक तिवारी, सुधीर तिवारी, ग्राम प्रधान गीता डिमरी, प्रवीण डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!