देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
खबर को सुनें
  • विद्युत वायरिंग से लेकर पांडालों और आपातकालीन निकासी के रास्तों का किया निरीक्षण
  • दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखने के निर्देश

गौचर (चमोली)। 14 नवंबर से शुरू होने वाले 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियों के बीच अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बुधवार को फायर सर्विस की टीम ने मेला परिसर का निरीक्षण कर विद्युत वायरिंग, पांडालों, दुकानों और आपातकालीन निकासी के इंतजाम परखे। टीम ने आयोजकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विद्युत पैनलों, बिजली के लोड और वायरिंग की जांच की गई। टीम ने स्पष्ट किया कि मेला परिसर में कहीं भी खुली, कटी-फटी या असुरक्षित वायरिंग नहीं होनी चाहिए। इससे शॉर्ट सर्किट और आगजनी की घटनाओं का खतरा बना रहता है।

फायर सर्विस ने मेला परिसर में आपात स्थिति के दौरान लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए इमरजेंसी एग्जिट और वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था भी देखी। दुकानों और स्टॉलों के बीच पर्याप्त दूरी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आग लगने की स्थिति में अग्निशमन वाहन बिना बाधा घटनास्थल तक पहुंच सकें।

टीम ने पांडालों में प्रस्तावित अग्नि सुरक्षा इंतजामों और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता का भी जायजा लिया। आयोजकों को उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा गया। फायर सर्विस ने स्पष्ट किया कि मेले की रौनक के बीच सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!