खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। आयुक्त, गढवाल मण्डल रविनाथ रमन को 16 नवम्बर को चमोली जिले के  भ्रमण पहुंच रहे है। जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी हेमन्त वर्मा ने बताया कि आयुक्त 16 नवम्बर को अपराहन को कर्णप्रयाग पहुंचेंगे। भारत निर्वाचन आयोग नियुक्त निर्वाचक नामावाली प्रेक्षक के रूप में कर्णप्रयाग के कुछ मतदान केन्द्रों का भ्रमण तथा सांसद, विधायक  और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी शिकायतों की सुनवाई एवं पुनरीक्षण प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी का अनुरोध करेंगे। रात्रि विश्राम गौचर में करेंगे। अगले दिन 17 नवम्बर को देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *