खबर को सुनें

फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घटी घटना

हरिद्वार। एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में  सुबह चार लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। कंपनी के कर्मचारी ने ब्रांच मैनेजर भंवर लाल सैनी के सिर पर ईंट से हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया। घायल भंवर सिंह सैनी घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लूट की जानकारी पुलिस को दी गई है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी की है।

बता दें, प्रीत विहार कॉलोनी में एक फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। ब्रांच मैनेजर भंवर सिंह सैनी ने बताया कि आज सुबह वो कार्यालय में अकेले काम कर रहे थे। तभी कंपनी का एक कर्मचारी आया, जिसने पीछे से मेरे सर पर ईंट से हमला कर दिया और कार्यालय में रखे करीब चार लाख रुपये लूट कर ले गया। घायल भंवर सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस अब आरोपी कर्मचारी की तलाश कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!