खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। पोखरी ब्लॉक के नागनाथ रेंज के जंगलों भीषण आग लगने से लाखों की वन संपदा स्वाहा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि वन विभाग की टीम आग को बुझाने के प्रयास में जुटी है। केदारनाथ वन प्रभाग के नागनाथ रेंज के कखाड़ोब, लकड़ी व डुगधार क्षेत्र के चीड़ के जंगल में भीषण आग लगी है। जंगल में पिरूल की अधिकता के चलते आग तेजी के साथ फैलती जा रही है। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि जिन्ना तोक क्षेत्र से लगी आग ने आसपास के जंगल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुआं फैला हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आग की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन दरोगा मोहन सिंह बर्त्वाल्, वन आरक्षी सूरज राणा, बलवंत सिंह नेगी सहित अन्य वन कर्मी आग बुझाने के कार्य में जुटे हैं। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं और उम्मीद है कि शाम तक आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!