खबर को सुनें

गोपेश्वर।अटल उत्कृष्ट 1008गीता स्वामी राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर में इस शैक्षिक सत्र का पहला प्रतिभा दिवस का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह ने करते हुए कहा कि यह दिवस हर महीने के अंतिम शनिवार को आयोजित होगा इसका मुख्य उद्देश्य हर बच्चे में छुपी हुई प्रतिभा को निखारना है जिससे छात्र आगे जा कर उस प्रतिभा से अपने जीवन व समाज को नई दिशा दे सकें इस बार इस दिवस पर पहली बार विभाग के निर्देशानुसार हस्तलेख वह श्रुति लेख प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य शुद्ध व सुन्दर लेखन कार्य की ओर छात्रों को प्रेरित करना है
गौरादेवी सभागार में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व छात्रों ने सहजयोग करने के बाद अपनी अपनी प्रतिभा के अनुरूप गायन,लेखन,कविता पाठ, निबन्ध, पेंटिंग, श्लोगन, सामान्य ज्ञान, शुद्ध बर्तनी, आदि प्रतियोगिताएं में अपना प्रदर्शन किया इस अवसर पर छात्रों को उनकी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिये विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाएं प्रेरित करते रहे कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 वीं के छात्र रूपेश व रविन्द्र ने संयुक्त रुप से किया

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!