खबर को सुनें

हरिद्वार। भगवानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात एक खड़े ट्रक से लगे कंटेनर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी बढ़ी कि आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाने तक कंटेनर आगे का हिस्सा काफी हद तक जल चुका था। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर में श्री अम्बा फैक्ट्री के बाहर हाईवे पर खड़े एक कंटेनर में देर रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस समय कंटेनर में आग लगी उस समय ट्रक स्वामी और ट्रक चालक उसमें मौजूद नहीं थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!