खबर को सुनें

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी के खंड विकास कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी पद पर तैनात शीशपाल सिंह नेगी के गुरूवार को सेवानिवृत्त होने पर विकासखण्ड पोखरी के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर विदाई दी है।

पोखरी ब्लाक में प्रशासनिक अधिकारी शीशपाल सिंह नेगी ने 15 महिने कार्य किया सभी कर्मचारियों ने इनके  कार्य की सराहना की। प्रशासनिक अधिकारी शीशपाल सिंह नेगी ने सेवानिवृत्त होने पर कहा जीवन भर ईमानदारी और लगन से कार्य करने का प्रतिफल है कि वे बेदाग सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी, बंगथल के ग्राम प्रधान ललित मिश्रा, खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र असवाल, युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!