खबर को सुनें

बच्चे के पिता अभी भी चल रहा लापता, एसडीआरएफ लगी खोजबीन में

ऋषिकेश। चीला बैराज, पूर्व से लापता चल रहे बच्चे का शव एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

बता दें कि तीन अप्रैल को एसडीआरएफ टीम को थाना लक्ष्मण झूला की ओर से सूचना दी गई थी कि एक युवक ने अपने पुत्र के साथ गंगा नदी में आत्महत्या कर ली है। सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था ,परन्तु दोनो का कोई सुराग नही मिल पाया था। एसडीआरएफ टीम की ओर से विगत 11 दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

बुधवार को एसडीआरएफ टीम पोस्ट ढालवाला द्वारा पुनः सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान बच्चे नाम राघव पुत्र अर्चित बंसल उम्र 03 वर्ष निवासी भरत विहार ऋषिकेश, के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। अर्चित बंसल उम्र 32 वर्ष निवासी भरत विहार ऋषिकेश अभी भी लापता है। जिसकी सर्चिंग की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!