खबर को सुनें

ऋषिकेश। ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में आबादी में घूसे एक हाथी ने बगीचे में सोए एक बाबा को कर मार डाला, वहीं साथ के ही एक अन्य बाबा को घायल कर दिया, जो किसी तरह से वह बचकर भागा। घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और वन विभाग के कर्मी तैनात हैं।

नीलकंठ महादेव मंदिर यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में रात और दिन श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पुलिस गेस्ट हाउस निकट भागीरथी धाम मार्ग पर रात्रि में बड़ी संख्या में बगीचे के किनारे फक्कड़ संन्यासी और साधु सोये रहते हैं। सोमवार की सुबह बगीचे में आए हाथी ने वहां सोये एक फक्कड़ बाबा को जमीन में पटक कर मार डाला।

करीब 50 वर्षीय इस फक्कड़ बाबा के आसपास और भी बाबा सोए थे। एक अन्य फक्कड़ को भी हाथी ने ठोकर मारी, कुछ दूर जाकर वह गिर गया। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद थाना अध्यक्ष वीरेंद्र रमोला पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग को भी सूचित किया गया। हाथी तब तक बगीचे के रास्ते जंगल की ओर चला गया। मृतक की शिनाख्त मदन दास (50 वर्ष) पुत्र अनिल दास निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!