खबर को सुनें

ऋषिकेश।  एक युवक को हाथी ने हमला कर पटक-पटक कर मार डाला। नीलकंठ मोटर मार्ग पर पटना वाटरफॉल के पास हाथी ने झोपड़ी में बनी एक दुकान और कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने एहतियात के लिए नीलकंठ मार्ग पर यातायात को रोक दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण झूला थाना पुलिस को सुबह स्थानीय लोगों ने पटना वाटरफॉल के पास हाथी के एक युवक को मारने की सूचना दी। कई लोगों ने आसपास हाथी को घूमते हुए भी देखा। थाना प्रभारी लक्ष्मण झूला विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि युवक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि घटना राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क की है। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। हाथी के हमले की आशंका के चलते नीलकंठ मोटर मार्ग पर यातायात को रोक दिया गया है। युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!