खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल।  मामूली कहासुनी में एक व्यक्ति को पीट-पीटकर अधमरा करने तथा इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला टिहरी के घनसाली क्षेत्र का है।

घटनाक्रम के अनुसार नेपाली नागरिक सुदीप शाही पुत्र बल बहादुर शाही, निवासी ग्राम छापरे नगर पालिका तिलागुफा वार्ड नं. 7 जिला कालीकोट नेपाल ने थाना घनसाली में लिखित सूचना दी। जिसमें सुदीप ने बताया कि उसका भाई संदेश अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम पंजा देवलिंग धुत्तु भिलंग में किराये के मकान में रहता था। वह मजदूरी का काम करता था।

30 जनवरी की रात को संदेश अपने साथी कमल के साथ पंजा में प्रेम सिंह की दुकान में सब्जी लेने गया था। दुकान में दुकानदार मौजूद नहीं होने पर दुकानदार प्रेम सिंह के नेपाली मूल के किरायेदारों से उसकी कहासुनी हो गयी। कुछ समय बाद संदेश फिर सब्जी लेने के लिए दुकान पहंुचा। इस दौरान प्रेम सिंह के नेपाली मूल के किरायेदारों रेशम राणा, वीरेन्द्र पुनसागर, मनोज बिक, शंकर परिहार, कुल बहादुर घर्ती, चन्द्रप्रकाश, दिल बहादुर व खर्क सिंह ने उसके साथ गाली-गलौच की। उक्त आठ नेपालियों ने संदेश को लाठी, बोतल व पत्थरों से पीटा, जिसमें संदेश व उसके साथी अनिल व नवीन को काफी चोंटें आईं। जिनका उपचार पहले पंजा में हुआ और फिर संदेश की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद संदेश को एम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!