खबर को सुनें

ऋषिकेश। गुरुद्वारे के गेट पर बंट रहे लंगर में खाना ना मिलने से क्षुब्ध एक व्यक्ति ने पेचकस से गोद कर सेवादार की हत्या कर दी। घटना लक्ष्मण झूला मार्ग पर स्थित हेमकुंड गुरुद्वारे के बाहर की है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे के मुताबिक आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हेमकुंड गुरुद्वारे के गेट पर प्रतिदिन की तरह गरीबों को लंगर बांटा जा रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने लंगर मांगा, किन्तु तब तक लंगर समाप्त हो चुका था। इस बीच लंगर बांट रहे गुरुद्वारे के सेवादार कपिल शाह पुत्र दुखीराम निवासी बिहार ने उसे लंगर समाप्त हो जाने की बात कही। जिससे नाराज होकर उस व्यक्ति ने कपिल शाह पर पेचकस से कई वार कर दिये। जिससे सेवादार घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसे आनन फानन में राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हेमकुंड गुरुद्वारे के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि मृतक कपिल शाह गुरुद्वारे में लगभग 20-25 वर्षों से सेवादार के रूप में कार्य कर रहा था। गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!