खबर को सुनें

देहरादून। भाजपा से निष्कासित हरक सिंह रावत आखिरकार छठें दिन कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने के लेकर कई दिन से चल रही अटकलें आज सही साबित हो गई। भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं सोशल मीडिया में चल रही थीं।

हरक की कांग्रेस में वापसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बाधा बन रहे थे। उन्होंने हरक सिंह को बिना माफी मांगे कांग्रेस में शामिल नहीं होने देने की बात कही थी। उनका कहना था कि 2016 में उनक ,सरकार को संकट में डालने वालों को कांग्रेस में आने से पहले माफी मांगनी होगी। पर, कांग्रेस में उनकी वापसी को लेकर प्रीतम सिंह खेमा पूरी तरह आश्वस्त था।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को कुछ दिन पहले भाजपा ने निष्कासित कर दिया था। इसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाएं तेज हो गई थीं। बाद में कहा जाने लगा कि हरक सिंह की कांग्रेस में वापसी आसान नहीं है। उनके कांग्रेस में शामिल नहीं होने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात सामने आईं।

हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरक सिंह ने कहा, उन्होंने कहा, राजनीति में कोई माफीनामा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस की सरकार लाने के लिए एक गिलहरी की तरह योगदान दूंगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!