खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पोखरी क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान को त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया है। पोखरी क्षेत्र में पेयजल से सम्बंधित समस्याओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने जल संस्थान एवं जल निगम के  अधिकारियों को  पेयजल की समस्याओ को  दूर करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम के अधीक्षण अभियंता को पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए शीघ्र योजना बनाने तथा तात्कालिक समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक रूप से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस पर उन्होंने  जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर जल संकट को दूर करने को कहा। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर पानी सप्लाई टैंकरों के माध्यम से भी सुनिश्चित किये जाने की बात कही।  जल जीवन मिशन तथा अमृत योजना के तहत जलापूर्ति सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पंहुचाने पर भी बैठक में डीएम का जोर रहा।

बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने पोखरी के गावों में पानी की समस्या को तात्कालिक रूप से दूर किये जाने, सरकार द्वारा संचालितं योजनाओं को तय समय में पूरा कर पेयजल योजनाओं का सभी को लाभ देने की वकालत की। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि पोखरी में पेयजल व्यवस्था सुदृढ होनी चाहिए। इससे लोगों को पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने  जिलाधिकारी से जल जीवन मिशन के तहत लगी पाइप लाइनों पर पानी न आने की शिकायत भी की। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी, जलनिगम के अधीक्षण अभियंता मो. वासीम अहमद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!