खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने सोमवार को विकास भवन के निकट स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीन डबल लॉक में सुरक्षित पाई गई। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट ने वेयर हाउस में अग्निशमन सिलेंडर, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम इत्यादि का जायजा लेते हुए सुरक्षा के मध्येनजर जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र सिंह अधिकारी, एई आरडब्लूडी अला दिया आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!