खबर को सुनें

-स्पांसरशिप स्कीम के तहत जरूरतमंद अनाथ बच्चों को प्रतिमाह मिलेंगे चार-चार हजार

-वर्तमान में जनपद के 92 बच्चों को मिशन वात्सल्य योजना से किया जा रहा लाभान्वित

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जनपद में जरूरतमंद एवं अनाथ बच्चों को मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्पांसरशिप योजना से जोडकर लाभांन्वित किया जा रहा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को 13 अन्य बच्चों को स्पांसरशिप योजना से जोड़न की स्वीकृति दे दी है। वर्तमान में जनपद के अनाथ, देखरेख एवं संरक्षण वाले 92 बच्चों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। मिशन वात्सल्य योजना से इन बच्चों को प्रत्येक माह चार-चार हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि जिलाधिकारी ने बाल कल्याण समिति, बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ जरूरतमंद बच्चों को पहुंचाने के निर्देश दिए थे। जनवरी माह में समिति ने 13 जरूरतमंद बच्चों को चिह्नित किया गया। जिलाधिकारी ने इन सभी जरूरतमंद बच्चों को स्पॉनसरशिप योजना से जोड़ने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जरूरतमंद एवं अनाथ बच्चों के पालन पोषण एवं शिक्षा हेतु मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत प्रतिमाह चार हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!