खबर को सुनें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

थराली (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने गुरुवार को थराली पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली का ओचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचे जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था और पिछले सात माह से बन्द पड़ी एक्सरे मशीन को लेकर नाराजगी जताते हुए इसके लिए अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

जिलाधिकारी गुरूवार को थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा इसका जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की ओपीडी, फार्मेसी और वार्डो की स्थिति का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी के इस निरीक्षण के दौरान मुख्यचिकित्साधिकारी चमोली डा. एसपी कुड़ियाल भी मौजूद रहे जिलाधिकारी ने थराली स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने के साथ ही मुख्यचिकित्साधिकारी चमोली को थराली स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन की व्यवस्था को ठीक करने के भी निर्देश दिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!