खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गौचर के खेल मैदान में सोमवार से युवा कल्याण के तत्वाधान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन गौचर नगर पंचायत की निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने किया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष अन्जु बिष्ट और जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा इस प्रकार के खेलों का आयोजन समय-समय पर किया जाना चाहिए इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली  प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट ने कहा सरकार का जो खेल महाकुंभ का आयोजन का उद्देश्य  है ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को प्रतिभा करने का मौका मिले और वह खेलों में देश का नेतृत्व करेंगे।

खेल महाकुंभ के प्रथम दिवस पर छह मीटर दौड़ में विकासखंड नारायणबगड़ के अमन ने प्रथम, गैरसैंण के भगतसिंह ने द्वितीय, देवाल के मयंक नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ में कर्ण प्रयाग विकासखंड के आयुष चौधरी प्रथम विकासखंड पोखरी की पंकज सिंह द्वितीय, देवाल के सौरभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह नेगी, संदीप बिष्ट, अनिल नेगी, नवीन चंद्र टाकुली, जिला पंचायत लक्ष्मण सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कर्णप्रयाग संदीप पन्त, संदीप सिंह रमेश सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!