खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के आपदा प्रभावित लोगों के विस्थापन के लिए उपयुक्त भूमि के चयन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आपदा प्रभावित गांवों के लोगों के विस्थापन और पुनर्वास पर जोर दिया गया। इस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, विभागीय परिसंपत्तियों को हुई क्षति और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित गांवों के विस्थापन हेतु उपयुक्त भूमि का भूगर्भिक सर्वेक्षण कराकर विस्थापन एवं पुनर्वास के प्रस्ताव शीघ्र तैयार किए जाने चाहिए। कहा कि  प्रभावित परिवारों को सुरक्षित और व्यवस्थित पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जानी प्राथमिकता में होनी चाहिए। उन्होने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आश्रय और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विभागीय परिसंपत्तियों की क्षति को लेकर सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी परिसंपत्तियों की हानि का विस्तृत प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को प्रेषित करें, ताकि पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!