खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस प्रशासन की ओर से गुरूवार को गोपेश्वर में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे ने जिले के थानों और चैकियों के अपराधों के आंकड़ों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वहीं इस दौरान बीते माह बेहतर कार्य करने वाले थानाध्यक्ष पोखरी ध्वजवीर पंवार, उप निरीक्षक अमित नौटियाल व अंकित पोखरियाल को मैन ऑफ द मंथ का प्रस्शति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रत्येक माह बैठक लेकर समीक्षा करने व उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिये। वहीं उन्होंने अधिकारियों को व्यवहार में सुधार लाने के साथ ही थानों में दर्ज होने वाली जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने की बात कही। कोविड-19 व ऑमीक्रोन की रोकथा के लिये सावधानी बरतते हुए कोविड गाइड लाइन का पालन करवाने हेतु जागरुकता अभियान के साथ ही चालन की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये हैं। एसपी ने साइबर अपराधों का साईबर सैल की मदद से तत्काल निस्तारण करने के भी आदेश दिये। उन्होंने चुनाव के दृष्टिगत बीट कर्मचारियों से रंजीश, मारपीट के मामलों की सूचना बीट बुक में अंकित करने और थानों को आवश्यक रुप से सूचित कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन नताशा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!