खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रहित से जुड़ी समस्याओं को लेकर उत्तराखंड छात्र संगठन ने महाविद्यालय प्रशासन को आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संगठन ने इतिहास और संस्कृत विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षक कमी वाले विभागों में अस्थायी व्यवस्था और इतिहास शिक्षकों से एनसीसी का अतिरिक्त प्रभार हटाने की मांग की।

संगठन ने छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम बनाने, एनईपी के तहत आवश्यक किताबें लाइब्रेरी में उपलब्ध कराने, भवनों के बाहर आरओ लगाने और परिसर में डस्टबिन की व्यवस्था करने की मांग भी की। इसके अलावा एनसीसी ग्राउंड में वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने तथा छात्रों की अन्य शैक्षणिक और मूलभूत समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई।

मांगों पर प्राचार्य ने छात्र संगठन के प्रतिनिधियों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्राचार्य ने बताया कि वह कुलपति से मुलाकात कर शिक्षकों की कमी समेत संगठन की सभी मांगों को उनके सामने रखेंगे।

उत्तराखंड छात्र संगठन के छात्र नेता धर्मेंद्र सिंह फरस्वाण ने कहा कि संगठन छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा। इस दौरान दिव्यांशु सिंह, स्वाति, अरविंद सिंह विपन, रोहित, दीपक सिंह और मानसी समेत अन्य छात्र मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

error: Content is protected !!