खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन (यूसीए), स्पोर्ट्स ऑथोरिटी आफ इंडिया (साई), साइक्लिंग फेडरेशन आफ इंडिया (सीएफआई) की ओर से हल्द्वानी में आयोजित साइक्लिंग प्रतिभा चयन कार्यक्रम में मुंदोली राइडर्स क्लब के चार बालक बालिकाओं साइकिलिंग फेडरेशन आफ इंडिया के लिए चयन हुआ है। ये सभी चमोली जिले देवाल ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांवों के रहने वाले हैं। 29 व 30 जनवरी  को हल्द्वानी शहरें साइक्लिंग प्रतिभा चयन कार्यक्रम में प्रदेश भर के युवाओं ने भाग लिया। इस चयन कार्यक्रम में चमोली जिले के हरनी की लक्ष्मी, कैल के कार्तिक, मुंदोली के संदीप और हरनी के नंरेंद्र सिंह का चयन सीएफआई के लिए हुआ है।

चयनित खिलाड़ियों को अब साई की ओर से राष्ट्रीय स्तर की साइक्लिंग का प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में दिया जाएगा।  आयोजन टीम के सदस्य मनीष, प्रशांत ने चयनित बच्चों को शुभकानाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कठोर मेहनत करने की सलाह दी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!