खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने गुरूवार को अपने भ्रमण दौरान गोपेश्वर पहुंच कर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में विधानसभा का परिसीमन भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए जनसंख्या के बजाया भौगोलिक आधार पर की जानी चाहिए।

गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर विकास के कार्यों को तेजी से किया जा रहा है, वहीं उन्होंने भूमि कानून को लेकर सरकार की ओर से गंभीरता से कार्य करने और देवस्थानम बोर्ड पर सरकार की ओर से हक-हकूकधारियों से वार्ता करने के लिये गठित समिति के माध्यम से निराकरण की बात कही। महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ी है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पैट्रोलियम पदार्थों की भांति ही अन्य वस्तुओं के दाम करने के प्रयास किये जा रहे हैं। जिससे आम लोगों को राहत मिल सकेगी। साथ उन्होंने घसियारी योजना में से प्रभावित होने वाले घास विपणन करने वाली महिलाओं से क्रय कर महिलाओं को एक ओर आर्थिक मजबूती देने और राहत देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने मोर्च की कार्यकार्तओं की बैठक लेते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचने की बात कही। इस मौके पर जिला प्रभारी सुषमा रावत, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाघ्यक्ष चंद्रकला तिवारी, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, सोशल मीडिया प्रभारी शांति राणा, मीडिया प्रभारी कलावती पाठक, प्रियंका नगर आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!