खबर को सुनें

थराली (चमोली)। चमोली जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग सिमली-ग्वालदम पर बीआरओ की ओर से निर्मित तीन मोटर पुलो का लोकार्पण शुक्रवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर की गलवां घाटी से वर्चुअल माध्यम से किया।

ग्वालदम से सिमली तक बीआरओ की ओर से निर्मित इन तीन मोटरपुलो में से लोल्टी मोटर पुल पर लोकार्पण कार्यक्रम के लिए पूर्व विधायक मुन्नीदेवी शाह कार्यक्रम स्थल पर पंहुची, वहीं थराली के सिमलसैंण में निर्मित पुल के लोकार्पण में थराली से विधायक भूपाल राम टम्टा ने बतौर अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल समेत ओसी शिवम अवस्थी भी लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ के माध्यम से बनाए गए इन मोटर पुलो का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!