खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)।  जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय चमोली हिमांशु खुराना के निर्देशन में जनपद की त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत एवं प्रधान ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन संपन्न कराएं जाएंगे। जिसमें थराली ब्लॉक के चैपड़ों अनुसूचित जाति महिला, नारायणबगड ब्लॉक के गड़सीरा अनुसूचित जाति तथा दशोली ब्लॉक के रांगतोली अनुसूचित जाति के रिक्त प्रधान ग्राम पंचायत पद शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए 20 और 21 सितम्बर को नामांकन, 22 को नामांकन पत्रों की जांच, 23 को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी तथा 24 को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान पांच अक्टूबर को प्रातः आठ बजे से पांच बजे तक तथा मतगणना सात अक्टूबर को की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के क्रम में संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार 15 सितम्बर से मतगणना की समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!