खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर की ओर से सोमवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में स्वच्छता सेवा अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जल सीनियर डिवीजन पुनीत कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई तथा बस स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक, गीत, झुमैलो, कविता, भाषण के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए अपना सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से तमाम प्रकार की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसलिए सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना जरूरी है। इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी स्वच्छता को लेकर अपने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रीतम सिंह नेगी, पूर्व अधिशासी अधिकारी शांति प्रसाद भट्ट, पुष्पा पासवान आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!