खबर को सुनें

जोशीमठ (चमोली)। जिले के जोशीमठ में रविवार को 27 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जिसके बाद प्रशासन ने रोपवे के संचालन को रोकने के आदेश दे दिये हैं। जबकि संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों का चिंहीकरण कर उनकी भी जांच की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

कोरोना की रोकथाम को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग विभिन्न स्थानों पर रैंडम सेम्पलिंग कर रहा है। ऐसे में बीते शुक्रवार को जोशीमठ में स्थिति जीएमवीएन की रोपवे के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित गये थे। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर उनके सम्पर्क में आये लोगों की जांच की जिस पर रविवार को यहां 27 अन्य लोग संक्रमित पाये गये हैं। ऐसे में अब स्वाथ्य विभाग की ओर से संक्रमित लोगों को जहां होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं इन लोगों के सम्पर्क में आये अन्य लोगों की जांच भी की जा रही है। साथ ही रोपवे के अधिकतर कर्मचारियों के संक्रमित पाये जाने के बाद प्रशासन की ओर से रोपवे का संचालन बंद करने के आदेश भी दे दिये गये हैं।

जोशीमठ में रोपवे के कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। ऐसे में एतिहातन रोपवे के स्वस्थ कर्मचारियों की मदद से औली में रुके पर्यटकों जोशीमठ पहुंचाने के बाद रोपवे का संचालन बंद करने के आदेश दे दिये गये हैं।
हिमांशु खुराना, जिलाधिकारी, चमोली।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!