खबर को सुनें
 
कोटद्वार। जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ आशीष चौहान के जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने के दिशा-निर्देशों के क्रम में सोमवार को तहसील धुमाकोट के अंतर्गत देवभूमि इंडस्ट्री ग्राम चिनवाडी, तहसील धुमाकोट में नॉन ओवन पॉलिप्रोपाईलीन बैग बनाए जाने की यूनिट जो शासन की अधिसूचना के अनुसार प्रतिबंधित है, के उत्पादन पर रोक लगाई गई तथा चालान की कार्यवाही तामिल की गई। चालान की कार्रवाई तथा उत्पादन रोकथाम की टीम में तहसीलदार धुमाकोट यशवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र तथा राजस्व उप निरीक्षक पीएस चौहान सहित यूनिट स्वामी भी उपस्थित थे ।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!