खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट पर विधायक निधि में भारी अनियमितता किये जाने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग करते हुए प्रदर्शन किया तथा तिराहे पर भाजपा सरकार और जिला प्रशासन का पुतला दहन किया है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में वर्तमान विधायक पर विधायक निधि में अनियमितता किये जाने का आरोप लगाते हुए इसके जांच की मांग की तथा जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख धरना दिया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक ने  भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक निधि के पैसों का बन्दर बांट कर लाभ पहुंचाने के लिए कूड़ेदान, जैविक शौचालय महिला/युवक मंगल दल के लिए खेल और सांस्कृतिक सामग्री खरीद में फर्जी बिलो पर भुगतान किया गया है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर महिला काबिज है जिसे भाजपा पचा नहीं पा रही है और उस कार्य की बार-बार जांच की जा रही है। जिसमें जांच के बाद दो आईएएस अधिकारी क्लीन चीट दे चुके है। और भाजपा के विधायक जो विधायक निधि में भारी भ्रष्टाचार कर रहे है उसकी जांच की मांग को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है। एक की प्रदेश में पक्ष के लिए अलग कानून और विपक्ष के लिए अलग कानून चलाया जा रहा है। जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है ।  उन्होंने कहा कि यदि विधायक निधि में हुए धन के दुरूपयोग की जांच नहीं की जाती है तो कांग्रेस पार्टी इसके लिए बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद सिंह बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी,  पूर्व प्रमुख कमल सिंह रावत, हरेंद्र सिंह राणा, रविंद्र नेगी, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, धीरेन्द्र गरोडिया, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, ओमप्रकाश नेगी, तेजवीर कण्डेरी, पार्षद राहुल कुमार, पार्षद राजेंद्र लाल, पार्षद लीला देवी, मंजू फरस्वाण, जयबीर सिंह नेगी, गोपाल रावत, आशा गोदवाल, अंजू राणा, किशोरीलाल, दर्शन लाल, आदि मौजूद थे।

इधर पीपलकोटी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं विधायक निधि की जांच की मांग को लेकर सरकार का पुतला दहन किया। जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष भुवन शाह, अजय भण्डारी, महेंद्र भण्डारी, धर्मेंद्र राणा, आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *