खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जिला मुख्यालय पर पहुंचे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हे काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया। पुलिस बल भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करती रही लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों से नगर के बीच बने एक बहुमजिला भवन पर पहुंच गये जहां से उन्होंने काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवाण, सूर्य प्रकाश पुरोहित, रविंद्र सिंह नेगी आदि का कहना था कि प्रदेश में भर्ती घोटाले का मामला जोरों पर है और प्रदेश अध्यक्ष इस मामले में अपनी सरकार को  बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में भर्ती घोटाले में संलिप्त सभी दोषियों को बाहर का रास्ता दिखते हुए सीबीआई की जांच की जानी चाहिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!