खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर पदयात्राओं का भी आयोजन किया।

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के शहीदों के सपनों के राज्य के निर्माण के लिये कृत संकल्प है। जिसे देखते हुए कांग्रेस की ओर से राज्य की राजधानी गैरसैंण में विकसित करने के लिये आधारशिला रखी है। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, दीवान सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह राणा, रवीन्द्र नेगी, सूरज सैलानी, तेजवीर कंडेरी, योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट आदि मौजूद थे।

वहीं गौचर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, सुनील पंवार, महेश खण्डूणी, राजेन्द्र सगोई, इन्दू पंवार, भुवन नौटियाल, हरीश नयाल, सन्दीप चमोली, मनोज रावत, रामदयाल, लक्ष्मण बिष्ट आदि मौजूद थे। जबकि जोशीमठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जोशीमठ कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश भंडारी, विक्रम भुजवांण, रोहित परमार, वैभव सकलानी, महेंद्र नम्बूरी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!