खबर को सुनें

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल कांग्रेस कमेटी ने हिन्दुओं के आस्था के धाम केदारनाथ मंदिर से कथित सोना चांदी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जुलूस प्रदर्शन किया।

बुधवार को कांग्रेस के व्लाक अध्यक्ष कमल सिंह गडिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिन्दुओं के आस्था के धाम पवित्र धाम केदारनाथ मंदिर से सोना गायब होना लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जो सरकार और मंदिर समिति पहले केदारनाथ मंदिर में सोना लगाये जाने को लेकर उत्साहित होकर अपनी पीठ थपथपा रही थी लेकिन जैसे ही धाम में लगे सोने के तांबे के रूप में बदलाव आने तथा जिस वनज का सोना लगाये जाने की बात की जा रही थी वह गलत साबित होने के बाद अब सरकार और मंदिर समिति ने अपने बयान भी बदलने शुरू कर दिए है। ऐसे में किसी बड़े घोटाले की आंशका और संदेश लोगों के बीच चर्चा का  विषय बनने लगा है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि मामले की सही स्थिति को स्पष्ट करने के लिए इसकी सीबीई जांच करवाये ताकि सच सबके सामने आये वहीं दूसरी ओर  पीसीसी सदस्य महावीर बिष्ट ने केदारनाथ का मंदिर प्रतिरूप दिल्ली में बनाया जाना भी आस्था के साथ खिलवाड़ है। इस पर रोक लगनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में पीसीसी सदस्य हीरा सिंह रूपकुडी, महावीर बिष्ट, भूपाल सिंह गडिया, खिलाफ सिंह, ललित, रणजीत सिंह, दरवान राम, कंचन बिष्ट, प्रदीप मिश्रा, हरीश चंद्र, गंगा सिंह, यूडी जोशी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!