खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चंपावत में नाबालिग बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदर्शन कर भाजपा और कानून मंत्री का पुतला दहन किया तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चंपावत में एक भाजपा पदाधिकारी पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मामले में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से जनता में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कठोर कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का माहौल बना हुआ है और सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है।

बदरीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गडोरिया ने भी सरकार से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान तेजवीर कंडारी, जिला महामंत्री संदीप सिंह झिक्वाण, जरवीर नेगी, सूर्य प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *