खबर को सुनें

देहरादून। सर्वहारा के नेता कामरेड बच्ची राम कौंसवाल का बुधवार को देहरादून में निधन हो गया है। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।

कामरेड कौंसवाल 88 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को तीन बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर तमाम राजनैतिक दलों के साथ ही सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया। चमोली जिले के वामपंथ से जुडे लोगों ने उनके निधन को वामपंथ के लिए एक अपूर्णिय क्षति बताया है। उनके निधन पर सीपीएम के जिला सचिव भूपाल सिंह रावत, ज्ञानेंद्र खंतवाल, मदन मिश्रा, गजेंद्र सिंह, सीपीआई के जिला सचिव विनोद जोशी, एसएफआई की ज्योति पर शोक व्यक्त किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!