खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सम्मुख रखा। कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, भू-धंसाव, जंगली जानवरों से खेती को बचाने, स्वरोजगार और मुआवजा संबंधी समस्याओं को रखा। इस दौरान कर्णप्रयाग की इंद्रादेवी ने व्यवसाय के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने, सूरज प्रकाश ने पीएम स्वनिधि योजना से रोजगार की, प्रेमलता देवी ने स्वयं के आवासीय घर को एनएच सड़क की दीवारे क्षतिग्रस्त होने से भवन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की।

सीडीओ त्रिपाठी ने कहा कि तहसील दिवस पर 62 शिकायतें दर्ज कराई गई। इसमें से 32 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करें और शासन स्तर की समस्याओं को शासन स्तर पर रखना सुनिश्चित कराए ताकि शिकायतों का निस्तारण किया जा सके।

इस दौरान प्रमुख क्षेत्र पंचायत कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी, उपजिलाधिकारी अबरार अहमद एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!