खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। आजादी के अमृत उत्सव के तहत शुक्रवार को गोपेश्वर महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान मनाया गया। जिसके तहत छात्रों ने महाविद्यालय प्रांगण से गोपीनाथ मंदिर तक तिरंगा रैली निकाली, जिसमें छात्रों ने नारों एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से आम जनता को अपने घरों में झंडा लगाने के लिए जागरूक किया।

रैली को हरी झंडी दिखाते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. विक्रम शाह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान एवं शान का प्रतीक है और इसका सम्मान हर भारतीय की ओर से समान रूप से किया जाना चाहिए। रैली के साथ-साथ  छात्रओं ु तिरंगा अभियान के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। रैली के उपरांत गोपेश्वर बस अड्डे में तिरंगे की यात्रा नामक नुक्कड़ नाटक मंचित किया गया। इस नाटक के माध्यम से छात्र कलाकारों ने संदेश दिया कि किस तरह से और कब तिरंगा भारत का राष्ट्रीय ध्वज बनाया गया और इसमें प्रयुक्त रंगों का क्या महत्व एवं संदेश है। इसके बाद महाविद्यालय में तिरंगा मेरी शान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अवनी ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय एवं शिवानी पुरोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. मनीष डंगवाल, डॉ. ललित तिवारी, डॉ. दीपक दयाल, डॉ. इमरान अली, नाभेन्द्र गुसाईं, डॉ. चंद्रेश, डॉ. श्यामलाल, डॉ. कुलदीप, डॉ. हिमांशु, डॉ .ममता असवाल, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. प्रियंका उनियाल, डॉ. विधि ध्यानी, डॉ. संध्या गैरोला, डॉ. विनीता, डॉ. वंदना, डॉ. रचना टम्टा, डॉ. रंजू बिष्ट, डॉ. विधि आदि उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!