खबर को सुनें

नारायणबगड़ (चमोली)। चमोली जिले के नारायण बगड़ ब्लाॅक के जीआईसी चोपता में संदिग्ध परिस्थितियों में परीक्षा केंद्र की सुरक्षा में तैनात परिचारक की मौत हो गयी है। सूचना मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि को परीक्षा केंद्र जीआईसी चोपता में परिचारक मनवर सिंह मेहरा (59) की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाचार्य मदनलाल आर्य, शिक्षक हरीश चंद्र सिलोडी, पुष्पा देवी व कार्यालय सहायक रामेश्वर मनोडी आदि ने जब विद्यालय के कक्ष खुले नहीं पाये तो उन्होंने परिचारक मनवर सिंह मेहरा को आवाज दी। इस पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो वे उनके कमरे की ओर गये। जहां वह बैंच पर मृत अवस्था में मिले। जिस पर प्रधानाचार्य मदनलाल आर्य ने घटना की सूचना राजस्व प्रशासन व मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर तहसीलदार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

तहसीलदार हरीश चंद्र पांडे ने कहा कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रुक जाना प्रतीत हो रहा है। लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के ही लग सकेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!