गोपेश्वर (चमोली)। सांसद खेल महोत्सव में बच्चों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर खेल महोत्सव के गढ़वाल संयोजक मुकेश कोहली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा अवसर मिला है। स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित अंडर 16 की 400 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में घिंघराण की लक्ष्मी ने प्रथम, घुडसाल की अंजलि ने द्वितीय तथा नंदप्रयाग की आरूषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में घुडसाल की अंजलि ने प्रथम, घिंघराण की लक्ष्मी द्वितीय व घुडसाल की प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नंदप्रयाग के नवीन व आयुष ने क्रमश प्रथम व द्वितीय तथा बैरागना के कृष्णा बिष्ट ने तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर ओपन फाइनल में नैग्वाड के विक्की रावत ने प्रथम, गोपेश्वर के राहुल ने द्वितीय व पीजी कालेज के शिवांसु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में नंदप्रयाग के नवीन ने प्रथम, जीआईसी गोपेश्वर के आशीष सिंह व गौरव कुमार ने क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान बनाया। 100 मीटर फाइनल में गोपेश्वर के शिवांसु रावत, अनूप सिंह नेगी व विक्की रावत ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
इससे पूर्व गढ़वाल संयोजक मुकेश कोहली, सह संयोजक रघुवीर सिंह बिष्ट व विपिन कैंथोला तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। गढ़वाल संयोजक एवं पूर्व विधायक मुकेश कोहली ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को संसदीय क्षेत्र में प्रथम स्थान आने पर नगद पुरस्कार राशियो से सम्मानित किया जाएगा। सहसंयोजक रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जनपद चमोली की तीनों विधानसभाओं के सभी विकासखंडो में, खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। कहा कि चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं में लगभग 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर खेलों में प्रतिभाग करने का इरादा जताया है।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित, प्रभारी खेल अधिकारी रश्मि बिष्ट, विधानसभा संयोजक महेंद्र सिंह राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष पुष्पा पासवान, पीपलकोटी मंडल अध्यक्ष दीपक पंत, महामंत्री भारत गड़िया, हर्षवर्धन मैठाणी, सरोज चंबेल, दीप्ति कोठियाल, ज्योति मैठाणा, कमला, आशा नेगी आदि मौजूद रहे।

