खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के राजकीय इंटर कालेज गोदली में गुरूवार को शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया। जिसमें चरण सिंह नेगी को सर्वसहमति से संघ का अध्यक्ष बनाया गया।

गोदली में आयोजित शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में नई कार्यकारणी का गठन किया गया। संघ के गठन के उपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट करते हुए विद्यालय के सर्वागिण विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। तथा सभी सदस्यों से भी अपेक्षा की कि सभी लोग संघ का सहयोग करने में अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरसी शैलानी ने वर्ष 2022 में बोर्ड परीक्षाओं के विद्यालय के बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने बीते वर्ष के क्रिया कलापों का लेखा जोखा भी सदन में रखा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष किशन सिंह, राजबर सिंह राणा, माहेश्वरी देवी, कुलदीप चैहान, कैलाश उप्रेती, जगदीश शैलानी, अमित किमोठी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!