खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। आपदा की दृष्टि से चमोली जिला काफी संवेदनशील है। मानसून सीजन में आपदा को लेकर यहां के वाशिंदे काफी सहमें हुए रहते है। ऐसे में प्रशासन से लेकर पुलिस सभी अलर्ट माॅड में रहते है। चमोली पुलिस की ओर से मानसून आपदा को लेकर अलर्ट माॅड में रहते हुए अपने उपकरणों के साथ  अभ्यास शुरू कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से मानसून सीजन पर संभावित आपदा के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना, चैकी प्रभारियों को थाने में रखे गये आपदा उपकरणों की कार्यशीलता एवं पुलिस की ओर राहत कार्य चलाने के लिए बनाये जाने वाली पार्टियों को अभ्यास कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। जनपद पुलिस की ओर से अपने थाना और चैकियों पर मौजूद आपदा उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने आपदा सीजन के दृष्टिगत थाना क्षेत्रान्तर्गत अत्याधिक वर्षा, भूस्खलन आदि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत बचाव कार्य के लिए त्वरित कार्रवाइ करने, रेस्क्यू किये जाने, आपदा उपकरण आदि को तैयार हालत में रखते हुए पूरी पुलिस टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए ताकि आपदा संबंधी किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। साथ ही थाने और पुलिस लाईन पर मौजूद कर्मचारियों से आपदा प्रबंधन संबंधी उपकरणों का प्रयोग करवाया गया तथा आपदा संबंधी उपकरणों की जानकारी दी गयी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *