खबर को सुनें

हरिद्वार। सीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन ने नगर निगम रूड़की प्रशासक का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताई इसके साथ ही निगम द्वारा किए जाने वाले कार्यों में जनता का सहयोग मांगा। उन्होंने आधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की।

रूड़की नगर निगम में कुछ दिन पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने नगर निगम रूड़की प्रशासक के रूप में अपना पदभार संभाला। इस दौरान सीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन ने कहा कि नगर की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि वह नगर निगम के पार्षदों के साथ भी बैठक करेंगे और शहर में जो भी समस्याएं हैं उनके विषय में जानकारी भी ली जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो वह पार्षदों के साथ मौके का भी निरीक्षण करेंगे।

साथ ही साथ नगर में जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का भी स्थाई समाधान किया जाएगा और पार्षदों के बीच चल रहे विवाद को भी सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड बैठक के संबंध में उन्होंने कहा कि पहले वह दस दिनों तक निगम के कार्यों को देखेंगे और समझेंगे फिर उसके बाद तय किया जाएगा कि बैठक कब होगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

error: Content is protected !!