खबर को सुनें

हरिद्वार। विल्व पर्वत स्थित मां मनसा देवी के नाम पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर चंदे की अवैध उगाही करने वालों के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मनसा देवी ट्रस्ट की शिकायत पर एक फर्जी ट्रस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार मां मनसा देवी ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रस्ट के नाम पर फर्जी ट्रस्ट बनाकर लोगों से चंदे की अवैध उगाही करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया है। इस मामले में सुरेश तिवारी, ठाकुर सिंह, वासु सिंह, सुदामा शुक्ला, अश्विनी शुक्ला, आकाश शर्मा, चौधरी हितेश, राज पुरोहित हिमांशु शर्मा ने एक राय होकर, षडयंत्र पूर्वक, धोखाधड़ी से कूट रचित दस्तावेज बनाकर मां मनसा देवी ट्रस्ट से मिलते जुलते नाम व पते का एक ट्रस्ट बनाया और इसी के नाम पर चंदे की अवैध उगाही कर रहे हैं। जबकि यह ट्रस्ट पूरी तरह से फर्जी है। तहरीर में कहा गया कि इस ट्रस्ट को मनसा देवी के नाम पर पैसा उगाहने का कोई अधिकार नहीं है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि इस मामले में मनसा देवी ट्रस्ट की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। उसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!