खबर को सुनें

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में चिडि़यापुर बार्डर के पास एक कार के कंटेनर से टकरा जाने के कारण कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे बाद कंटेनर चालक मौके पर कंटेनर को छोड़कर फरार हो गया। बिजनौर की ओर से आ रही कार बिजनौर की ओर जा रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। मृतकों की पहचान सतबीर ऊर्फ मोनू व लकी कुमार निवासीगण बिजनौर यूपी के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बिजनौर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिमला गए थे। देर रात वह शादी समारोह से लौट रहे थे। जब वह चिडि़यापुर बार्डर के समीप पहुंचे तभी यह हादसा हुआ और दोनों की मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस फरार कंटेनर चालक की तलाश में जुट गई है।

 
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!