खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के विकास खंड घाट के दूरस्थ क्षेत्र बूरा का प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है। जिससे बच्चों के पठन पाठन में व्यवधान होने के साथ ही उनका भविष्य भी अंधकारमय बना हुआ है। इस संबंध में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंद्र कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश आर्य का कहना है कि वर्तमान समय में विद्यालय में 71 बच्चे पंजीकृत है जिसमें से 50 बच्चे अनुसूचित जाति के है। विद्यालय में मात्र एक शिक्षक की तैनाती की गई है। जबकि छात्र संख्या के हिसाब से कम से कम तीन शिक्षकों की तैनाती होनी चाहिए थी लेकिन एक शिक्षक के भरोसे स्कूल संचालित किया जा रहा है।  िजससे यहां अध्ययनरत छात्रों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से हो सके।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *