खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला अस्पताल के 11 चिकित्सकों को बाहरी जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनके स्थान पर तीन चिकित्सकों को भेजा गया है जिसमें से भी अभी तक एक ही चिकित्सक ने अपनी तैनाती जिले में दी है। ऐसे में दूरस्थ जिलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की कार्य प्रणाली को सहजता से समझा जा सकता है।

बता दें बीते दिनों स्वाथ्य महकमे में किये गये स्थानांतरण में चमोली से दो आर्थोपेडिक सर्जन, एक निश्चेतक, एक गायनोक्लाॅजिस्ट, एक नेत्र सर्जन के साथ ही छह एमबीबीएस चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया गया है।  11 चिकित्सकों के स्थानांतरण के सापेक्ष जिले में तीन चिकित्सकों को तैनाती दी गई है। जिनमें से वर्तमान तक एक चिकित्सक की ओर से जिले में तैनाती दी गई है। जबकि दो चिकित्सकों की ओर से वर्तमान तक जिले में तैनाती नहीं दी है। जबकि जिले से चार चिकित्सकों को बाहरी जनपदों में संबद्ध किया गया है, वहीं जिले में 168 पदों के सापेक्ष 26 चिकित्सक जहां पीजी कोर्स करने के चलते अनुपस्थित चल रहे हैं। यही नहीं जिले में 18 चिकित्सक अन्य कारणों से अनुपस्थित चल रहे हैं। ऐसे में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार की ओर से किये जा रहे दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहे हैं।

 

 

जिले स्थानांतरित 11 चिकित्सकों के सापेक्ष तीन चिकित्सकों को रिलीवर के तौर पर भेजा गया है। जबकि जिले में भेजे गये एक चिकित्सक की ओर से कार्यभार ग्राहण किया गया है। अन्य चिकित्सकों के रिक्त पदों को लेकर जिलाधिकारी सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर रिलवर भेजने की मांग की गई है।

डा. एसपी कुड़ियाल, सीएमओ, चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!