खबर को सुनें

-सांसद बलूनी को मंत्री ने दिया भरोसा

गोपेश्वर (चमोली)। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात कर जिला मुख्यालय गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर के आसपास के निवासियों को भवनों के विस्तार तथा नवनिर्माण में आढे आ रही पुरातत्व विभाग के नियमों में शिथिलता प्रदान करने की मांग की है।

बताते चले कि जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गोपीनाथ मंदिर के आसपास के निवासियों को अपने भवनों के विस्तार एवं नए निर्माण करने में पुरातत्व विभाग के नियमों के आड़े आने के कारण दिक्कतें आ रही है। इस पर पिछले दिनों भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री नवल भट्ट आदि ने सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात कर मामले में शिथिलता प्रदान करने की मांग की थी। इसी क्रम में सांसद बलूनी ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात कर स्थानीय निवासियों की दिक्कतों को दूर करने के लिए पुरातत्व विभाग की नियमों में शिथिलता प्रदान करने का आग्रह किया। सांसद ने मंदिर की गरिमा के साथ संरक्षण पर बल देते हुए नियमों में शिथिलता प्रदान करने की वकालत की। मंत्री ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पूर्व महामंत्री नवल भट्ट, धनराज सिंह नेगी, मनोज भट्ट, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन सिंह बिष्ट ने सांसद बलूनी का आभार जताया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!