खबर को सुनें

गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल से मुलाकात कर बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों के हितों के लिए कारगर नीति बनाए जाने पर चर्चा की। देहरादून में पर्यटन सचिव से मुलाकात के दौरान आगामी यात्रा व्यवस्थाओं पर उपाध्यक्ष सती ने चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों के हितों के संबंध में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप वन टाइम सेटेलमेंट तथा कर्मचारियों के स्थाईकरण पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि लंबे अर्से से समिति के अस्थाई कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। नियमित न होने के चलते कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इसलिए इन कर्मचारियों के बारे में तत्काल ठोस नीति तैयार की जानी चाहिए। इस दौरान औली रोपवे को तत्काल सुचारू करने के साथ ही औली स्कीइंग प्रतियोगिता आयोजित करने पर भी उनका जोर रहा।

उपाध्यक्ष सती ने अपर सचिव कार्मिक गिधारी सिंह रावत से भी मुलाकात की और मंदिर समिति के कार्मिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जोरदार पहल की जरूरत पर बल दिया। पर्यटन सचिव तथा अपर सचिव ने इन समस्याओं के तत्काल समाधान का भरोसा दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!